हवस का भूखा बाप! पोर्न दिखाया, चीखों-सिसकियों की आवाज़ बाहर न निकले इसलिए TV का वॉल्यूम किया फुल, फिर बेटी के साथ...
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 12:50 PM (IST)
Father raped daughter : गुजरात के राजकोट जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर किसी भी इंसान का कलेजा कांप जाए। एक बाप जिसे बेटी का रक्षक होना चाहिए था वही चार साल तक भक्षक बना रहा। इस हैवानियत का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की ने हिम्मत जुटाकर घर छोड़ा और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि मेरा बाप मुझे पोर्न दिखाता हैवानियत करने से पहले आरोपी घर के टीवी की आवाज (वॉल्यूम) फुल कर देता था ताकि लड़की की चीखें और सिसकियां बाहर न जा सकें।
कैंसर से जूझ रही थी मां, पिता ढहा रहा था जुल्म
यह दर्दनाक कहानी राजकोट के उपलेटा की है। 19 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी जिंदगी तब नर्क बन गई जब उसकी मां को कैंसर हुआ और वह बिस्तर पर पड़ गईं। पिता पिछले चार साल से लगातार अपनी ही बेटी का यौन शोषण कर रहा था। हैवानियत करने से पहले आरोपी पिता घर के टीवी की आवाज (वॉल्यूम) फुल कर देता था ताकि लड़की की चीखें और सिसकियां बाहर न जा सकें। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी और मारपीट का सामना करना पड़ता था।
गुमशुदगी की रिपोर्ट ने खोला राज
हाल ही में जब लड़की तंग आकर घर से भाग गई तो शातिर पिता ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। राजकोट रूरल क्राइम ब्रांच और उपलेटा पुलिस ने जब लड़की को बरामद कर पूछताछ की तो सच्चाई जानकर महिला पुलिस अधिकारियों के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने अपनी सगी भतीजी के साथ भी गलत काम किया था।
यह भी पढ़ें: लखपति दीदी अब बनेंगी बिजनेस वाली दीदी, महिलाओं के लिए खुलेंगे 'सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योर मार्ट्स'
पुलिस की सख्त कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिलने की आशंका है। आरोपी के खिलाफ बलात्कार (Rape) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिला विकास अधिकारी और पुलिस प्रशासन मिलकर अब कैंसर पीड़ित मां के इलाज और सदमे में आई बेटी की काउंसलिंग और पुनर्वास की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी इस मामले में जोड़ा गया है।
