40,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा Samsung का 55 इंच QLED TV, यहां मिल रहा है बंपर डिस्टाउंट

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 01:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अगर आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। Samsung का 55 इंच Vision AI 4K QLED स्मार्ट टीवी इस समय ऑनलाइन भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत पहले 81,900 रुपये थी, लेकिन फिलहाल इसे 43,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को करीब 46 प्रतिशत की छूट मिल रही है। दमदार डिस्प्ले, AI प्रोसेसर और स्मार्ट फीचर्स के कारण यह टीवी काफी चर्चा में है।

कीमत और डिस्काउंट

सैमसंग के इस 55 इंच Vision AI QLED टीवी की मूल कीमत 81,900 रुपये है। लेकिन फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह टीवी लगभग 43,990 रुपये में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि ग्राहक 37 से 40 हजार रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा, कई बैंक कार्ड ऑफर और कैशबैक विकल्प के जरिए अतिरिक्त बचत की जा सकती है। यही वजह है कि हाल के दिनों में इस टीवी की बिक्री तेजी से बढ़ी है और यह ऑनलाइन डील सेक्शन में ट्रेंड कर रहा है।

डिस्प्ले और प्रदर्शन

इस टीवी में 55 इंच का QLED 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। इसमें Q4 AI प्रोसेसर मौजूद है, जो कंटेंट को बेहतर तरीके से अपस्केल कर 4K क्वालिटी में दिखाता है। टीवी में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी है, जो 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम देती है। इसके साथ HDR10+ सपोर्ट, Quantum HDR, Motion Xcelerator और Filmmaker Mode जैसे फीचर्स भी हैं, जिससे फिल्म और वेब सीरीज का अनुभव और बेहतर हो जाता है।

स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी

यह टीवी कई स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.3, Ethernet और HDMI eARC जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मौजूद हैं। टीवी में तीन HDMI पोर्ट और एक USB पोर्ट है, जिससे सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल या हार्ड ड्राइव आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, टीवी में Samsung TV Plus के जरिए 100 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल देखने का विकल्प है। साथ ही Apple AirPlay, Mobile-to-TV Mirroring, SmartThings Hub और IoT सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

साउंड और गेमिंग फीचर्स

टीवी में 20W का साउंड आउटपुट है और इसमें Object Tracking Sound Lite, Adaptive Sound और Q-Symphony जैसे ऑडियो फीचर्स मौजूद हैं। गेमिंग के शौकीनों के लिए टीवी में Auto Game Mode, Game Motion Plus और Super Ultra Wide Game View जैसे विकल्प दिए गए हैं।

वारंटी और ग्राहक लाभ

कंपनी इस टीवी पर एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी और पैनल पर अतिरिक्त एक साल की वारंटी भी प्रदान कर रही है। यह टीवी डिस्काउंट, फीचर्स और स्मार्ट तकनीक के कारण वर्तमान समय में खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News