हवस का भूखा ससुर! विधवा बहू पर रखता था गंदी नज़र, चीखती-चिल्लाती रही बेटी, लेकिन उसके सामने ही...

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 04:00 PM (IST)

Mahoba Horror : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने रिश्तों की पवित्रता को तार-तार कर दिया है। एक कलयुगी ससुर ने अपनी ही विधवा बहू की इसलिए जान ले ली क्योंकि उसने ससुर की गंदी नीयत और हवस का विरोध किया था।

कुंभ में पति की मौत के बाद शुरू हुआ जुल्म

मृतका के पिता लखन पाल ने पुलिस को दिए बयान में ससुर की घिनौनी करतूतों का खुलासा किया है। सुखदेवी के पति आशाराम की मृत्यु साल 2025 के प्रयागराज कुंभ मेले में हुई भगदड़ के दौरान हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही ससुर दयाराम अपनी बहू पर बुरी नीयत रखता था। वह अक्सर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करता और प्रताड़ित करता था। सुखदेवी ने कई बार मायके वालों को यह बात बताई थी। गांव के बुजुर्गों ने बीच-बचाव कर समझौता भी कराया था लेकिन ससुर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

बेटी की चीखों के बीच मां का कत्ल

वारदात के वक्त घर में सुखदेवी अकेली थी। आरोप है कि ससुर दयाराम ने उसे दबोच लिया। जब सुखदेवी ने विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी के परिजनों (कीरत और योगेंद्र) ने भी उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ससुर ने लोहे की रॉड से सुखदेवी के सिर पर जानलेवा हमला किया। सुखदेवी की 16 वर्षीय बेटी प्रतिज्ञा अपनी मां को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही लेकिन पत्थर दिल आरोपियों को दया नहीं आई। गंभीर रूप से घायल सुखदेवी को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: दाएं हाथ में कंडोम का पैकेट, पेड़ पर कपड़े! टॉयलेट की छत पर मिली नग्न लाश, बैंकॉक से आने के बाद...

फरार ससुर का एक्सीडेंट, फिर भी पुलिस को दी चकमा

हत्या के बाद आरोपी दयाराम अपनी मोटरसाइकिल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि भागते समय राठ थाना क्षेत्र के पास उसका एक्सीडेंट भी हुआ और वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वह वहां से भी भाग निकला।

अनाथ हुए दो मासूम बच्चे

इस खौफनाक वारदात ने 16 साल की प्रतिज्ञा और 10 साल के हिमांशु के सिर से मां का साया भी छीन लिया। पिता को पहले ही खो चुके इन बच्चों के पास अब रोने के सिवा कुछ नहीं बचा है। पुलिस फिलहाल फरार ससुर और उसके सहयोगियों की तलाश में दबिश दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News