आधी रात को आया वो कॉल... और दहल गया बेटा! फिर वीडियो कॉल पर दिखाया मौत का LIVE तांडव

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 01:14 PM (IST)

Dharavi Murder Case Black Magic Suspicion : मायानगरी के धारावी इलाके में एक 58 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की वजह कोई संपत्ति विवाद या आपसी रंजिश नहीं बल्कि जादू-टोने का वहम था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

वहम का खूनी खेल

पुलिस के अनुसार आरोपी अमृत सोलंकी को लंबे समय से अपनी पत्नी सूरजबेन सोलंकी पर शक था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी उस पर काला जादू (Black Magic) कर रही है। इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे। शनिवार को यह विवाद इतना बढ़ा कि अमृत ने अपना आपा खो दिया।

बेटे के सामने लाइव आया कत्ल का सच

वारदात का खुलासा तब हुआ जब आरोपी का 33 वर्षीय बेटा शिवराम सोलंकी जो मुलुंड में रहता है अपने माता-पिता से मिलने धारावी पहुंचा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब उसने अपने पिता को फोन किया तो अमृत ने उसे WhatsApp वीडियो कॉल करने को कहा। वीडियो कॉल पर अमृत ने कबूल किया कि उसने पत्नी का गला घोंटा है और उन पर बोतल से हमला किया है। सनकी पति ने फोन का कैमरा फर्श पर पड़ी सूरजबेन की लाश की ओर घुमा दिया जिसका चेहरा खून से लथपथ था।

यह भी पढ़ें: Painkillers Side Effects: पेनकिलर की गोलियां बन सकती है आपकी जान की दुश्मन, दर्द कम करने के चक्कर में कहीं आप...

पुलिस की कार्रवाई

वीडियो कॉल पर मां की लाश देखकर बेटा सन्न रह गया और तुरंत धारावी पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और सूरजबेन को अस्पताल ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी अमृत सोलंकी के खिलाफ हत्या (Murder) का मामला दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

टूटा हुआ परिवार

बेटे शिवराम ने पुलिस को बताया कि उसके पिता छोटी-छोटी बातों पर मां से लड़ते थे और हमेशा उन पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते थे। इसी सनक ने आज हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News