राजस्थानः महिला ने एक साथ 3 लड़के व 2 लड़कियों को दिया जन्म, 1 की मौत

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 09:32 PM (IST)

जयपुरः राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। जनाना अस्पताल के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अस्पताल में जन्में इन बच्चों में तीन लड़के और दो लड़कियां हैं, इनमें एक मृत पैदा हुआ जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। शेष तीनों बच्चों को भी चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है। ये बच्चे कम वजनी हैं। प्रसूता सांगानेर क्षेत्र की रुखसाना (25) भी स्वस्थ है।

सांगानेर की रहने वाली रुखसाना की ये तीसरी डिलीवरी थी, जिसमें 3 लड़के और 2 लड़कियां पैदा हुईं। इनमें से एक लड़के की मौत हो गई है। बाकी के 4 बच्चों को आईसीयू वार्ड में रखा गया है। वहीं, सातवें महीने में ही एक साथ पांच बच्चों को जन्म देने के बाद महिला को भी आईसीयू में रखा गया है।

प्रीमैच्योर डिलिवरी 
जनाना अस्पताल के अधीक्षक डॉ. लता राजोरिया ने बताया, 'रुखसाना की पहले दो डिलीवरी खराब हो गई थी और तीसरी बार जब हमने सोनोग्राफी की, तो पता चल गया था कि उसके पेट में 5 बच्चे हैं। यह हमारे लिए चुनौती भरा काम था, क्योंकि 5 बच्चे एक साथ होने की वजह से यूट्रस पर भार बढ़ गया और 9 महीने के बजाय सातवें महीने में प्रीमेच्योर डिलीवरी हो गई।

एक बच्चा मृत पैदा हुआ
आमतौर पर जन्म लेने वाले बच्चे का वजन 2.50 से 3.50 किलो तक होता है। लेकिन इन बच्चों का वजन एक से डेढ़ किलो के बीच है. लिहाजा इन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं, एक बच्चा मां के पेट से ही मृत पैदा हुआ था। बाकी के चार की हालत सामान्य बताई जा रही है। डॉक्टर के अनुसार, रुखसाना का प्रसव सामान्य हुआ है। ऐसे में 5 बच्चों के जन्म के साथ ही यूट्रस का सिकुड़ना कम हो गया था, जिसकी वजह से रक्तस्राव ज्यादा हो गया था। हालांकि डाक्टर ने सफलतापूर्वक हालात को संभाल लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News