मौसम की भविष्यवाणी:  IMD ने बताया- अगस्त और सितंबर में कहां कितनी होगी बारिश

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 01:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि अगस्त-सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है जो चार महीने के मासूनस का दूसरा उत्तरार्द्ध है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने अगस्त के लिए जारी अनुमान में बताया कि इस महीने में भी मानसून के सामान्य रहने की संभावना है।


जुलाई में सामान्य से सात प्रतिशत कम हुई  वर्षा 
आईएमडी के अनुसार उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में मानूस की बरसात सामान्य से कम रहने की संभावना है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि जुलाई में सामान्य से सात प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने महीने के पहले सप्ताह में फिर से जोर पकड़ा था जिसकी वजह से देश के कई हिस्सों में बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाएं हुईं।


96 से 104 के बीच होता है सामान्य बारिश का आंकड़ा
बारिश का आंकड़ा जब 96 से 104 के बीच होता है तो उसे सामान्य कहा जाता है, जबकि 90 से 96 के बीच बारिश को सामान्य से कम माना जाता है। तटीय क्षेत्रों और मध्य महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक में जुलाई में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई। महाराष्ट्र में कई शहर और नगरों में बहुत भारी बारिश हुई और इसके चलते भूस्खलन जैसी भीषण घटनाएं हुईं जिनमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई और संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News