मुंबई में होली के उल्लास के बीच बारिश डालेगी खलल, IMD ने जारी की चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2023 - 11:16 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिलों के लिए मंगलवार को आंधी और मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की। IMD के एक अधिकारी ने बताया कि यह चेतावनी मंगलवार को सुबह जारी की गई और दोपहर तक प्रभावी रहेगी।

 

अधिकारी ने कहा कि मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी आने का अनुमान है। बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।” पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को बिजली चमकने के साथ बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News