IMD ने किया सावधान! 4 दिन बारिश बनेगी आफत... 22 राज्यों में बरसेंगे बादल

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2024 - 09:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  दिल्ली में बारिश का कहर जारी है। दिल्ली के ITO, चाणक्यपुरी, और गांधीनगर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। पिछले 15 दिनों से दिल्ली और आसपास के शहरों में लगातार बारिश हो रही है।  मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की बारिश अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी, और 21 अगस्त तक दिल्ली में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.3°C दर्ज किया गया। 18 से 22 अगस्त तक दिल्ली में घने बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस हो सकती है।

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु, लद्दाख, बिहार, और महाराष्ट्र में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लोगों को अलर्ट रहने और नदी-नालों तथा समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News