प्रभु ने इंदिरा गांधी की तारीफ, बोले- वे देश की ‘‘सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री’’ थीं
punjabkesari.in Wednesday, Mar 23, 2016 - 09:26 AM (IST)

नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ‘‘देश का सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री’’ बताकर उनकी प्रशंसा की। प्रभु ने यहां कहा, ‘‘अमेरिका में अब तक कोई महिला राष्ट्रपति नहीं हुई है। लेकिन हमारे यहां महिलाएं राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री हो चुकी हैं।
इंदिरा गांधी देश की सबसे शक्तिशाली प्रधानमंत्री थीं।’’ उन्होंने कहा कि दुनियाभर में एेसी कई महिलाएं हैं जिन्होंने पुरुषों के अनुसरण के लिए उच्च प्रदर्शन मानक और क्षमता पैमाना तय किया है और देश में नई कार्य संस्कृति पैदा की है। प्रभु ने कहा, ‘‘रेलवे में कई महिला कर्मचारी हैं जो अच्छा काम कर रही हैं। आमतौर पर महिलाएं जहां भी हैं , अच्छा काम करती हैं।’’