राहुल ने शेयर किया राजनाथ का Video, कहा- सच बताने के लिए शुक्रिया

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2018 - 05:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राहुल गांधी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। दरअसल राहुल ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के एक भाषण का वीडियो ट्विटर पर सांझा किया है जिसमें वह  देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तारीफ कर रहे हैं। 

 

 


कांग्रेस अध्यक्ष ने ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लिखा कि सत्ता को सच बताने के लिए राजनाथ सिंह जी आपका शुक्रिया, सत्यमेव जयते। इस ट्वीट में उन्होंने गृह मंत्री को भी टैग किया है। 14 नवंबर, 2015 को एक कार्यक्रम में राजनाथ ने कहा था कि नेहरू ऐसे नेता थे जिन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष में हिस्सा लिया और देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया। उन्होंने कहा था कि नेहरू के शासनकाल में कई विकासशील देशों ने उनके बारे में लिखा और उनकी सराहना की।

बता दें कि पीएम मोदी नेहरू को लेकर कई बार कांग्रेस पर हमलावर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने एक भाषण में कहा था कि कोई नेता कैसे कह सकता है कि भारत को पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी के कारण लोकतंत्र मिला? क्या उन्होंने भारतीय इतिहास को ऐसे ही पढ़ा है? यह कैसा अहंकार है? वहीं राहुल के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी जंग छिड़ गई है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस समर्थक भी आपस में भिड़ गए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News