अरुणाचल दौरे पर राहुल गांधी, हिंसा में घायल लोगों से की मुलाकात

punjabkesari.in Tuesday, Feb 26, 2019 - 04:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश हिंसा में घायल हुए दो लोगों से मिले। राहुल गांधी एक दिन के गुवाहाटी दौरे पर गए, जहां से वह सीधे अपोलो अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने पहुंचे।
 PunjabKesari

कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रदेश इकाई प्रभारी हरीश रावत और राज्य के पार्टी प्रमुख रिपुन बोरा के अलावा अन्य नेता थे। दरअसल अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में गत हफ्ते व्यापक स्तर पर हुई हिंसा में दो लोग घायल हो गए जिनसे राहुल गांधी ने हाल-चाल जाना।

PunjabKesari
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने हिंसा के लिए अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश में अशांति चाहती है।  कांग्रेस प्रमुख नॉर्थ ईस्ट कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की भी बैठक करेंगे और पार्टी के उत्तर-पूर्व जिला समितियों तथा बूथ समितियों के अध्यक्षों की अलग से बैठक करेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News