सादगी या सियासत? सांसदों के बीच जमीन पर बैठकर चाय पीते दिखे राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर #RahulChaiBiscuit हुआ ट्रेंड
punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 03:10 PM (IST)
Rahul Chai Biscuit : हाल ही में संसद भवन से एक चर्चित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद की सीढियों पर बैठकर चाय और बिस्कुट का लुत्फ उठा रहे हैं। इस दौरान राहुल काफी रिलैक्स दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग- अलग प्रतिक्रियाएं दे रहें।
<
राहुल ज़ी को “धरने” पर चाय पीते देखकर अंधभक्त मजाक बना रहे हैं तो --चाय पकौड़े मत खाइये राहुल ज़ी!
— Samajwadi A K (@Samajwadi_AK) March 12, 2026
“धरने” पर हैं तो अपना “धर” निकालकर इन भक्तों के “धरने” पर “धर” दीजिये.. ये अनपढ़ ग*वार तभी “धरने” को सफल मानेंगे!😂🔥
pic.twitter.com/eWmGkFpds6
>
वायरल हुआ वीडियो
दरअसल राहुल गांधी देश में एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी को लेकर संसद के गेट पर अन्य सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी चाय और बिस्किट का आनंद लेते हुए आरामदायर मुद्रा में बैठे हुए थे, जो विपक्षी सांसदों के लिए आर्कषण का केंद्र बने। उनका ये अंदाज़ सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ।

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इसपर प्रतिक्रियाएं देनी शुरु कीं। एक यूजर्स ने कहा कि एलपीजी की कमी का रोना मचाना और उसी एलपीजी पर चाय बनाना, बिल्कुल क्लासिक नहीं है। इतना ही नहीं राहुल गांधी के समर्थक ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि इस दौरान राहुल काफई कॉन्फिडेंस हैं और उन्हें देखकर लगता है कि वो पहले ही जीत चुके हैं। इतना ही नहीं एक्स पर #RahulChaiBiscuit और #LPGShortage जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को तंज कस रहे हैं और कुछ लोग इसे लेकर मजाक बना रहे हैं।
