अमेरिकी अधिकारी की यात्रा रक्षा साझेदारी की अटूट शक्ति की पुष्टि करती है : दूतावास

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 12:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क : भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को कहा कि 'अमेरिकी पैसिफिक एअर फोर्सेज' के कमांडर केविन श्नाइडर की हालिया भारत यात्रा ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षित और स्थिर माहौल के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और भारत के साथ रणनीतिक रक्षा साझेदारी को गहरा करने की अमेरिका की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि 19 से 25 अप्रैल तक की यह यात्रा 'यूएस-इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप' की स्थायी मजबूती को भी दर्शाती है और क्षेत्रीय व वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए रक्षा सहयोग को और विस्तार देने का संकेत देती है। यात्रा के दौरान जनरल श्नाइडर ने भारतीय वायुसेना सहित वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर सैन्य संबंधों को मजबूत करने और परिचालन सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

बयान के अनुसार, यह दौरा दर्शाता है कि दोनों देशों के बीच वायु, थल, समुद्र, अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्रों में रक्षा सहयोग का दायरा लगातार बढ़ रहा है। हाल के वर्षों में संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण और उच्चस्तरीय संवाद में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दूतावास ने कहा कि यात्रा के दौरान साजो-सामान सहयोग को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया, जिससे मानवीय संकट और क्षेत्रीय परिस्थितियों में समन्वित प्रतिक्रिया देने की क्षमता बेहतर होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News