Azmatullah Omarzai: IPL 2026 के बीच मिली बुरी खबर, punjab kings के विस्फोटक ऑलराउंडर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 07:55 AM (IST)

Sports: IPL 2026 में पंजाब किंग्स से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर अफगानिस्तान के Azmatullah Omarzaiकी  मां का देहांत हो गया है। सोमवार को उनकी मां का निधन हो गया जोकि लंबे समय से बीमार थीं। इस खबर ने क्रिकेट जगत में शोक की लहर पैदा कर दी है।

इस दुखद समाचार की जानकारी सबसे पहले अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान Mohammad Nabi ने सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में गहरा दुख जताते हुए लिखा कि ओमरजई की मां के इंतकाल की खबर बेहद पीड़ादायक है और उन्होंने अल्लाह से उनके परिवार को सब्र देने की दुआ की। उनके साथ ही अफगान खिलाड़ी Karim Janat ने भी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आईपीएल टीम Punjab Kings ने भी इस मुश्किल समय में ओमरजई का समर्थन किया। टीम ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पूरा पंजाब किंग्स परिवार इस दुख की घड़ी में खिलाड़ी और उनके परिवार के साथ खड़ा है।

अगर क्रिकेट की बात करें तो ओमरजई को इस सीजन में अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है। पंजाब किंग्स ने उन्हें 2.4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन वह अब तक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और आक्रामक बल्लेबाज के रूप में पहचाने जाने वाले ओमरजई का आईपीएल रिकॉर्ड भी ठीक-ठाक रहा है। उन्होंने 16 मैचों में 99 रन बनाए हैं और 12 विकेट हासिल किए हैं।

वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली रहा है, जहां वह 54 विकेट लेने के साथ 800 से ज्यादा रन बना चुके हैं। अपनी तेज गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले ओमरजई इस वक्त निजी दुख के दौर से गुजर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News