Modi Surname Case: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद सामने आया राहुल गांधी का रिएक्शन, जानें क्या कहा

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2023 - 06:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगाते हुए उनकी लोकसभा सदस्यता को बहाल कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है। उनका कहना है कि कुछ भी हो मेरी जिम्मेदारी वही रहेगी।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'चाहे कुछ भी हो, मेरा कर्तव्य वही रहेगा। भारत के विचार की रक्षा करें।' वहीं राहत मिलने के बाद कांग्रेस ने कहा, यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सत्यमेव जयते-जय हिंद।' कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सुप्रीम कोर्ट द्धारा राहुल गांधी को राहत दिए जाने को संविधान, लोकतंत्र और भारत की जनता की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की साजिश बेनकाब हो गई है।
PunjabKesari
खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘ सत्यमेव जयते ! उच्चतम न्यायालय के फैसले का तहे दिल से स्वागत ! संविधान, लोकतंत्र और भारत की जनता की जीत हुई। वायनाड के नागरिकों की जीत हुई। राहुल गांधी जी के ख़िलाफ़ भाजपा की साज़िश बेनकाब हुईं।'' उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र के मंदिर में फिर गूंजेगी आम जन की बुलंद आवाज़। सत्य और साहस के प्रतीक बन गए हैं राहुल गांधी।
 

मोदी सरकार और भाजपा के लोग वही काम करें जिसका उनको जनादेश मिला है। अपने वादों को निभाने में वो एक दशक से विफल रहे हैं। संसद और सड़क तक जारी रहेगा जनता के सवालों पर संग्राम।''  कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय का फैसला सत्य और न्याय की मजबूत पुष्टि है। भाजपा की मशीनरी के अथक प्रयासों के बावजूद राहुल गांधी ने न्यायिक प्रक्रिया में अपना विश्वास रखने का विकल्प चुनते हुए झुकने से इनकार कर दिया है।''
PunjabKesari
उनका कहना था, ‘‘भाजपा और उसके समर्थकों के लिए एक सबक होना चाहिए: आप बुरे से बुरा काम कर सकते हैं, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। हम एक सरकार और एक पार्टी के रूप में आपकी विफलताओं को उजागर करना जारी रखेंगे। हम अपने संवैधानिक आदर्शों को कायम रखेंगे और अपनी संस्थाओं में विश्वास बनाए रखेंगे जिन्हें आप इतनी बेताबी से नष्ट करना चाहते हैं। सत्यमेव जयते!''

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News