कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी, 'हाफ मैराथन' में दिखा अलग अंदाज
punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2018 - 02:06 PM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। रविवार को मैराथन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष कुछ बदले अंदाज में जींस और टी-शर्ट पहने नजर आए। उन्होंने पर्यावरण जल और पेड़ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक मैराथन वृक्षाथन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर कन्नड़ फिल्म जगत के कई जाने-माने सितारे भी मौजूद रहे।
राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जल संसाधन मंत्री एम बी पाटिल और कांग्रेस के महासचिव तथा कर्नाटक मामलों के प्रभारी के सी वेणुगोपाल के साथ गोल गुम्बज पर पहुंचे। जहां उन्होंने कुछ लोगों से हाथ मिलाया और लोगों का अभिवादन किया। मैराथन को झंडी दिखाने के बाद वह प्रतिभागियों के साथ कुछ मीटर तक दौड़ते हुये नजर आए। यह दौड़ हर साल वृक्षों की रक्षा और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देने के लिए आयोजित कराई जाती है इसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।
Huge participation in the 'Vrukshathon 2018' Half Marathon which was flagged off by Congress President Rahul Gandhi in Vijayapura. #JanaAashirwadaYatre #NavaKarnatakaNirmana pic.twitter.com/iFF4mI74TR
— Congress (@INCIndia) February 25, 2018
बता दें कि राहुल गांधी विधानसभा चुनावों के मदृेनजर कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में राज्य के अलग- अलग हिस्सों की यात्राएं की हैं और कुछ मंदिरों और मठों में भी पहुंचे हैं। वह जन आशीर्वाद यात्रा और नव कर्नाटक निर्माण के जरिए राज्य के वोटरों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।