माता वैष्णो देवी  के दरबार में आज हाजिरी लगाएंगे राहुल गांधी, पैदल करेंगे यात्रा

punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 09:29 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज  माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे और वहां शाम के समय होने वाली विशेष आरती में भी भाग लेंगे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार  राहुल गांधी दोपहर में जम्मू पहुंचेंगे। इसके बाद कटरा से पैदल चल कर वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही श्रीनगर का दौरा किया था।

PunjabKesari
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि राहुल गांधी  शाम के समय वैष्णो देवी मंदिर में होने वाली विशेष आरती में भाग लेंगे और फिर वहीं बने ‘भवन’ में रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है और वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। वैष्णो देवी से लौटने के बाद वह शुक्रवार को जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि शुक्रवार करीब 11:30 बजे जम्मू में राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह  जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। ठीक एक महीने पहले यानी कि  9-10 अगस्त को कांग्रेस नेता ने कश्मीर का दौरा किया था और माता खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह गए थे। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News