ओडिशा में PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- भ्रष्ट है चौकीदार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 06, 2019 - 03:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर आदिवासियों की जमीन छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनजातीय समुदाय के अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करेगी। राज्य के पिछड़े इलाकों में शामिल भवानीपटना में एक रैली को संबोधित कर रहे राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार और ओडिशा में बीजद सरकार दलितों, आदिवासियों, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए काम करने में विफल रही हैं। 
PunjabKesari

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो दलितों की जमीनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। हम ओडिशा में और कहीं भी आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करेंगे। 10 दिन के अंदर कांग्रेस अध्यक्ष का दूसरा ओडिशा दौरा है जहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ में होने हैं। उन्होंने भाजपा और बीजद पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पार्टियां अपने उद्योगपति दोस्तों के फायदे के लिए काम कर रही हैं, वहीं किसानों और गरीबों की अनदेखी कर रही हैं। 
PunjabKesari

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने 15 उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का ऋण माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। भाजपा नीत केंद्र सरकार ने अपने वादे के बावजूद किसानों को उनके उत्पाद के उचित दाम नहीं दिलाए। नवीन पटनायक ने ओडिशा में किसानों के फायदे के लिए काम नहीं किया। 

PunjabKesari

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सत्ता में आने के दो दिन के भीतर इन राज्यों में कांग्रेस की सरकारों ने कृषि ऋण माफ कर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि ‘चौकीदार भ्रष्ट है’। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने फैसला किया है कि अगर भूमि अधिग्रहण के पांच साल के अंदर परियोजना शुरू नहीं हो पाती तो उद्योग लगाने के लिए ली गयी जमीनें किसानों को लौटा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस दिशा में काम शुरू हो चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News