कर्नाटक में मोदी सरकार पर भड़के राहुल, कहा- कर्ज सिर्फ अमीरों के होते हैं माफ

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 06:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कमर कस ली है। आज से व​ह 2 दिवसीय कर्नाटक दौरे पर हैं। कांग्रेेस अध्यक्ष बनने के बाद उनका तीसरा कर्नाटक दौरा है। राहुल ने अपने दौरे की शुरुआत उडुप्पी में राजीव गांधी नेशनल एकेडमी से की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। 

PunjabKesari

पार्टी की एक जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की प्रगति के लिए श्रेय लेकर आम आदमी का‘‘ अपमान’’ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 15 अमीर उद्योपतियों के 2.5 लाख करोड़ रुपए का लोन माफ किया लेकिन जब किसानों की बात आती है तो वह कुछ नहीं करते। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने किसानों के 8000 करोड़ रुपए के कर्ज को माफ किया था।
PunjabKesariराहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं कहते हैं कि बीते 70 साल में कुछ नहीं हुआ। वह आपके माता पिता, गरीब किसानों, श्रमिकों, भारत के छोटे व्यापारियों का अपमान कर रहे हैं। अगर यह देश आज विश्व के अन्य देशों के बराबर खड़ा है तो यह दो साल में नहीं हुआ। यह कई वर्षों में आम जनता के खून पसीने से हुआ है। मोदी को आम जनता का अपमान बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई अकेला व्यक्ति देश को आगे नहीं ले जा सकता।
PunjabKesari
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह धर्म की बात करते हैं लेकिन वे जहां भी जाते हैं एक को दूसरे के खिलाफ खड़ा करके लोगों को बांटते हैं। एक तरफ वे बसवन्ना और नारायण गुरू: समाज सुधारक: की प्रशंसा करते हैं, वहीं हर दूसरे दिन वे ऐसी चीजों में लिप्त होते हैं जिनके खिलाफ इन दोनों महान लोगों ने लड़ाई की। राहुल ने पिछले दो मौकों पर राज्य के उत्तरी भाग का दौरा किया था और अब वह दक्षिण तटीय कर्नाटक और मलनाड क्षेत्रों के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News