गरबा में जमकर थिरके राघव चड्ढा, डांडिया के ताल पर झूमते दिखे...Video Viral
punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 12:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) काफी सक्रिय हो गई है। AAP गुजरात में अपने पांव जमाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल ने गुजरात को जीतने की कमान सौंपी है। राघव चड्ढा इन दिनों गुजरात के लोगों से काफी घुलमिल रहे हैं। नवरात्रि का महोत्सव चल रहा है, इन दिनों गरबा की गुजरात में काफी धूम रहती है।
आज वडोदरा में दिन की समाप्ति पे गरबा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मां अंबा से सबकी खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। pic.twitter.com/ubFxpm5teA
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) October 1, 2022
राघव चड्ढा भी गुजरात में एक गरबा कार्यक्रम में जमकर थिरकते नजर आए। राघव चड्ढा ने डांडिया भी खेला। राघव चड्ढा ने वडोदरा में गरबा कार्यक्रम में शिरकत की। वे लोगों के समूह के साथ जोश के साथ गरबा डांस करते हुए नजर आए। राघव चड्ढा ने गरबा डांस का वीडियो ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ''आज (शनिवार) को वडोदरा में दिन की समाप्ति पर गरबा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मां अंबा से सबकी खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।''
CM @BhagwantMann tried some hand on garba at Rajkot. Confluence of Gujarati and Punjabi culture, mixture of Garba and Bhangda! 🔥🔥 pic.twitter.com/TGb3ibWjNj
— Dr Safin 🇮🇳 (@HasanSafin) October 1, 2022
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गुजरात के राजकोट दौरे पर पहुंचे। उन्होंने राजकोट में एक गरबा कार्यक्रम में शिरकत की। मान ने पंजाबी स्टाइल में गरबा किया। सोशल मीडिया पर भगवंत मान और राघव चड्ढा दोनों का गरबा खेलते का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।