मंदिर के कपाट खोलते ही पुजारी के उड़े होश, फन फैलाए बैठा था 12 फीट लंबा 'किंग कोबरा', VIDEO वायरल
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 01:10 PM (IST)
Cobra Viral Video: ओडिशा के एक मंदिर में जब पूजारी पूजा करने के लिए आए तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दरअसल, पूजारी ने जैसे ही मंदिर का दरवाजा खोला तो सामने 12 फीट लंबा 'किंग कोबरा' सांप फन फैलाए बैठा था। वहीं इस दुर्लभ घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विशालकाय सांप देखे जाने के बाद मंदिर में दहशत फैल गई।
यह घटना गंजाम जिले के रत्नेई मंदिर परिसर की है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम मंदिर के पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे। वहीं जब उन्होंने मंदिर का दरवाजा खोला तो सामने 'किंग कोबरा देखकर भयभीत हो गए। लेकिन वह समझदारी दिखाते हुए तुरंत पीछे हट गए और 'चिकिटी वन विभाग' को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्थानीय 'स्नेक हेल्पलाइन' की टीम मौके पर पहुंची।
मंदिर में घुसा किंग कोबरा
— indiaconnect (@indiaconnect_1) September 3, 2026
| King Cobra | Temple | Chikiti | Ganjam | Odisha |#kingcobra #temple #chikiti #ganjam #odisha pic.twitter.com/Qoc2BaJPmB
हालांकि, बचाव कार्य इतना आसाना नहीं था। लगभग एक घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद विशाल किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया और फिर जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान एक बहुत ही हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जब ढोल की आवाज सुनते ही विशालकाय कोबरा शांत और एकाग्र हो गया, मानो वह ढोल की ताल पर प्रतिक्रिया दे रहा हो।
