''रुक... हुक्का पीकर आता हूं'': ऋषभ पंत और MS धोनी का प्राइवेट पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 08:45 AM (IST)

नई दिल्ली:  सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक प्राइवेट पार्टी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में दोनों खिलाड़ी अपने दोस्तों के साथ एक कमरे में चिल करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सबसे ज्यादा चर्चा धोनी के उस बयान को लेकर हो रही है, जिसमें वे पंत से हाथ मिलाकर कहते हैं, 'रुक... हुक्का पीकर आता हूं' ।

वीडियो में पंत कुछ लोगों के साथ एक होटल के कमरे जैसे दिखने वाले कमरे में सोफ़े पर आराम करते हुए दिख रहे हैं। धोनी बैकग्राउंड में दिख रहे हैं और एक फ़ोटो खिंचवाने के बाद, पंत से हाथ मिलाते हुए कहते हैं, 'ज़रा हुक्का पीके आता हूं'।

वहीं बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धोनी का नाम हुक्के (शीशा) से जुड़ा हो। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जॉर्ज बेली और माइकल हसी पहले भी बता चुके हैं कि धोनी अपने कमरे में 'ओपन-डोर पॉलिसी' रखते थे। वे अपने रूम में हुक्का का इंतजाम करते थे, जहां युवा खिलाड़ी आकर आराम से बैठकर उनके साथ क्रिकेट और अनुभव शेयर करते थे।  
 

वीडियो की पुष्टि नहीं 
हालांकि इस वायरल वीडियो की सच्चाई और यह कब या कहां रिकॉर्ड किया गया था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News