गणतंत्र दिवस परेड में राफेल की दहाड़, पहली बार सामने आया आसमान में उड़ते राफेल के अंदर का वीडियो
punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 05:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गणतंत्र दिवस परेड में राफेल की दहाड़ देखने को मिली। इतना ही नहीं इन लड़ाकू विमानों का पहली बार अंदर से वीडियो सामने आया। वहीं इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत देखी।
Rafale Fighter Jet का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें राफेल के आसमान में उलटने पलटने का नज़ारा दिख रहा है इतना ही नहीं अंदर बैठे पायलट के चेहरे पर न कोई शिकन न ही कोई डर दिखा। बता दें कि ये वीडियो भारतीय वायुसेना ने बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण हमारी वायुसेना के विमानों के द्वारा फ्लाईपास्ट में बनाए जाने वाले विभिन्न फॉर्मेशन होते हैं।
— Visshnu Mittal (@visshnumittal) January 26, 2023
इस वर्ष के समारोह के मुख्य आकर्षण राफेल विमानों के नेत्र फॉर्मेशन और जगुआर विमानों के द्वारा बनाए अमृत फॉर्मेशन रहे।
अद्भुत संयोजन! pic.twitter.com/vHGOwkSfsm
गणतंत्र दिवस परेड में राफेल की दहाड़ देखने को मिली। इतना ही नहीं इन लड़ाकू विमानों का पहली बार अंदर से वीडियो सामने आया। वहीं इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया ने राफेल विमानों की भी ताकत देखी।
राफेल विमान द्वारा कर्तव्य पथ पर विजय फॉर्मेशन
— प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म (@PBNS_Hindi) January 26, 2023
#RepublicDayWithDoordarshan
#RepublicDay2023
@IAF_MCC pic.twitter.com/Crdjaz3C2c
रनवे से टेकआफ करते ही राफेल ने एकदम 90 डिग्री एंगल पर सीधे आसमान की तरफ ऐसे बढ़ा जैसे कोई बच्चा खिलौने के साथ करतब दिखाता हो। इस Video में आपको राफेल की संतुलन, उड़ान और सक्षमता का पता चला कि कितना फाइटर जेट है राफेल।
देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में फ्लाई-पास्ट में 50 विमानों ने भाग लिया। इनमें राफेल, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के साथ सी-130 सुपर हरक्युलिस तथा सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान शामिल थे। परेड के दौरान लोग अपने मोबाइल कैमरे से इस रोंगटे खड़े कर देने वाले नजारे को कैद करना चाह रहे थे, लेकिन आसमान में कोहरे और धुंध की चादर के कारण ऐसा नहीं हो सका।