आसमान में भारत का दबदबा, ये खासियतें राफेल को बनाती हैं सबसे अलग

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 12:10 PM (IST)

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे घातक मिसाइलों और सैमी-स्टील्थ तकनीक से लैस फ्रांस निर्मित राफेल जैट पंजाब तथा पश्चिम बंगाल में तैनात किए जाएंगे। ईराक और लीबिया में अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन करने वाले राफेल की सीधी टक्कर पाकिस्तान के अमरीका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमानों से होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक आसमान में भारत का दबदबा बन गया है और राफेल युद्ध में ‘गेमचेंजर’ साबित होगा। राफेल के भारत में आने से पाकिस्तानी एयरफोर्स पर दबाव काफी बढ़ जाएगा। पाकिस्तानी एयरफोर्स को 1 राफेल को रोकने के लिए 2 एफ-16 विमान लगाने पड़ेंगे। अभी भारत को 1 एफ-16 को रोकने के लिए 2 सुखोई 30 एम.के.आई. विमान तैनात करने पड़ते हैं। अगर रफ्तार के मामले में पाकिस्तान का एफ-16 आगे है तो राफेल की हथियार प्रणाली उसे पाकिस्तानी लड़ाकू विमान के मुकाबले ज्यादा ताकतवर बनाती है।
 

अदृश्यता
राडार से बचने के मामले में राफेल एफ-16 से कहीं ज्यादा बेहतर है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राफेल को इस मामले में 10 में से 9 रेटिंग मिली है जबकि एफ-16 को 10 में से 7.8 रेटिंग ही मिली है।
 

हथियार
दोनों लड़ाकू विमान हैं लेकिन किसके पास ज्यादा आधुनिक और ताकतवर हथियार हैं? राफेल यहां भी एफ-16 से आगे है। राफेल को 10 में से 8.6  अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग दी गई है, जबकि एफ-16 को 10 में से 7.9 रेटिंग मिली है।
 

ऊंचाई और स्पीड
राफेल करीब 60 हजार फुट प्रति मिनट की दर से ऊंचाई चढ़ सकता है जबकि एफ-16 के ऊंचाई पर जाने की दर करीब 50 हजार फीट प्रति मिनट है। राफेल करीब 2,223 कि.मी. प्रति घंटे की स्पीड से उड़ सकता है जबकि एफ-16 की गति करीब 2,414 कि.मी. प्रति घंटा है।
 

रेंज 

  • रेंज के मामले में  राफेल एफ-16 से थोड़ा पीछे है। राफेल की रेंज करीब 3700 कि.मी. है, जबकि एफ-16 की रेंज करीब 4220 कि.मी. है।
  • 100 कि.मी. के दायरे में एक साथ 40 टार्गेट डिटैक्ट करने में सक्षम है राफेल
     

आधुनिक जैनरेशन का है राफेल
भारत का राफेल आधुनिक जैनरेशन का है। यह 4.5 जैनरेशन लड़ाकू विमान है, जबकि एफ-16 चौथी जैनरेशन का है। राफेल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम सैमी-स्टील्थ लड़ाकू विमान है। पाकिस्तान के एफ-16 में यह सुविधा नहीं है। 
 

एफ-16 से बड़ा और ताकतवर है राफेल

  • आकार और ताकत के मामले में राफेल, एफ-16 से बेहतर है। राफेल के डैनों की लंबाई 10.90 मीटर जबकि एफ-16 की 9.96 मीटर है। राफेल की लंबाई 15.30 मीटर और एफ-16 की 15.06 मीटर है।
  • राफेल का कुल वजन 10 टन है, यह करीब 24.5 टन वजन के हथियार लेकर उड़ सकता है, वहीं पाकिस्तान के एफ-16 का वजन 9.2 टन है, इसकी हथियार लेकर उडऩे की क्षमता महज 21.7 टन है।


भारत को मिलने वाले राफेल में होंगे ये बदलाव

  • इसराईली हैल्मेट माऊंटेड डिस्प्ले
  • राडार वाॄनग रिसीवर्स
  • लो बैंड जैमर्स
  • 10 घंटे का फ्लाइट डाटा रिकॉॄडग सिस्टम
  • इन्फ्रारैड सर्च
  • ट्रैकिंग सिस्टम

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News