पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान होंगे CM पद के उम्मीदवार तो भावुक हुई बहन ने कही ये बात
punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 05:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज भगवंत मान को पंजाब का सीएम उम्मीदवार की घोषणा की। बता दें कि भगवंत मान (48), संगरूर से दो बार के लोकसभा सांसद और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख हैं।
इस बीच भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर ने कहा कि मेरे भाई को जो सम्मान और स्नेह मिल रहा है, उसे देखकर मैं बहुत खुश हूं। आशा है कि यह जारी रहेगा और वह उम्मीदों पर खरा उतरेगा। किसी भी बहन के लिए अपने भाई को आगे बढ़ते देखना गर्व की बात होती है।
बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने ‘मिस्ड कॉल’ के जरिये चलाए गए ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान के परिणाम की घोषणा एक जन सभा में की। पार्टी नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनने के वास्ते चलाए गए इस अभियान के तहत पार्टी को 21.59 लाख प्रतिक्रियाएं मिलीं।
I'm very happy to see the respect & affection my brother is receiving; hope it continues and he lives up to the expectations. It's a matter of pride for any sister to see her brother progress: Manpreet Kaur, sister of Bhagwant Mann, AAP CM candidate for poll-bound Punjab pic.twitter.com/YUTgDIrtcc
— ANI (@ANI) January 18, 2022
वहीं, दूसरे नंबर पर (कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख) नवजोत सिंह सिद्धू का नाम 3.16 प्रतिशत लोगों ने दिया। केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान को औपचारिक रूप से ‘आप’ का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाता है। मान इस घोषणा के बाद भावुक हो गए।इस दौरान कार्यक्रम में भगवंत सिंह मान की मां और बहन भी मौजूद थीं।
गौरतलब है कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।