CM चन्नी, सिद्धू और दोनों उप मुख्य मंत्री निजी जहाज से दिल्ली के लिए हुए रवाना, जल्‍द होगा कैबिनेट का विस्‍तार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 02:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी , प्रदेश कांग्रेस के प्रधान स: नवजोत सिंह सिद्धू और दो उप मुख्य मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा व ओपी सोनी आज एक निजी हवाई जहाज के द्वारा चंडीगढ़ हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।  पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी जल्‍द ही अपनी कैबिनेट का विस्‍तार करेंगे। इसके लिए उन्‍होंने विचार-विमर्श कर रहे हैं। वह नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल करने के लिए आज दिल्ली गए हैं। सीएम चन्‍नी दिल्‍ली में पार्टी के राष्‍ट्रीय नेताओं से नए मंत्रियों से चर्चा करने के साथ संभावना है कि पार्टी की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से भी चर्चा करेंगे। 

चरनजीत सिंह चन्नी ने ली पंजाब के सोलहवें मुख्यमंत्री की शपथ 
आपको बतां दे कि अमरिंदर सरकार में मंत्री रहे चरनजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के सोलहवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की । पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आज राजभवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह में चन्नी को पंजाब के नये मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। उनके बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओ.पी. सोनी ने भी शपथ ली। उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ समारोह में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई जिसके कारण उमस भरी गर्मी में मीडिया कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा ।  शपथ समारोह के बीच नेता राहुल गांधी राजभवन पहुंचे । उनके साथ पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत, हरीश चौधरी, अजय माकन, पूर्व मुख्यमंत्री राजिन्दर कौर भट्ठल, प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, कार्यकारी प्रधान कुलजीत सिंह नागरा, सुखविन्दर सिंह डैनी और संगत सिंह गिलजियां, राणा के.पी. सिंह और तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, बलबीर सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरमीत सिंह सोढी, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, विजय इंदर सिंगला, रजिया सुल्ताना, गुरप्रीत सिंह कांगड़, साधु सिंह धर्मसोत, सांसद प्रताप सिंह बाजवा , सुनील जाखड़, पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोडर् के चेयरमैन महेन्दर सिंह केपी, पंजाब मंडी बोडर् के चेयरमैन लाल सिंह भी उपस्थित थे। 

गरीबी के दिनों को याद करके भावुक हुए चन्नी 
 पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सोमवार को पदभार संभालने के बाद जब मीडिया से मुखातिब हुए तो अपने गरीबी के दिनों को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि देश के ‘क्रांतिकारी नेता' राहुल गांधी ने एक गरीब के बेटे को जो सम्मान दिया है, उसका उपकार वह जीवन भर नहीं उतार पाएंगे। अपने संघर्ष भरे दिनों और गरीबी को याद करते हुए चन्नी ने कहा, ‘‘एक ज़माने में मेरे घर में छत नहीं होती थी। मेरी मां बाहर से मिट्टी लाती थीं और उसे दीवारों पर लेप दिया करती थीं। मेरे पिता टेंट हाउस चलाते थे। ऐसे गरीब परिवार के व्यक्ति को आज कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी ने पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया है।'' उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब वह रिक्शा चलाते थे। अपने गरीबी के दिनों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भावुक हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News