पूर्व CM की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के गंगाराम अस्तपाल में भर्ती
punjabkesari.in Tuesday, Jun 24, 2025 - 06:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पिछले तीन दिन से राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि 81 वर्षीय सोरेन का गंगा राम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महज नियमित जांच नहीं है, क्योंकि वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।
सूत्र के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हैं और वह पार्टी के संस्थापक संरक्षक हैं।