Public holiday: 15-16 October को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, School रहेंगे बंद

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 12:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरपूर है, जिसमें बैंकों में कुल 15 दिन तक अवकाश रहने वाला है। इनमें विजयदशमी और दीपावली जैसे प्रमुख पर्व शामिल हैं। इन छुट्टियों के चलते बैंकों में लंबा वीकेंड पड़ रहा है, जिसके कारण लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में, यदि आपको बैंक से जुड़े किसी काम के लिए शाखा जाना है, तो छुट्टी की सूची जरूर चेक कर लें। इससे आपका कीमती समय बर्बाद होने से बचेगा।

अक्टूबर महीने में कुल 15 दिन की छुट्टियों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। इसके अलावा, विभिन्न राज्यों में विशेष त्योहारों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।

दशहरा और अन्य त्योहारों के कारण छुट्टियां
10 अक्टूबर (गुरुवार): त्रिपुरा, असम, नागालैंड और पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा/महा सप्तमी के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
11 अक्टूबर (शुक्रवार): महाष्टमी/महानवमी/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा (दसैन)/दुर्गा अष्टमी के अवसर पर त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
12 अक्टूबर (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।
13 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
14 अक्टूबर (सोमवार): सिक्किम में दुर्गा पूजा (दसैन) के कारण छुट्टी रहेगी।
15 अक्टूबर पंजाब में पंचायती चुनाव को लेकर मंगलवार को छुट्टी घोषित
यह छुट्टी निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत की गई है, और इसके लिए सर्कुलर भी जारी किया जा चुका है। राज्य में चुनाव के माहौल को देखते हुए सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड और कॉर्पोरेशन इस दिन बंद रहेंगे। राज्य में 3,000 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। 4 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख थी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 5 अक्टूबर को पूरी की गई। 

अन्य छुट्टियों की जानकारी
इसके अलावा, 17 अक्टूबर को भी छुट्टी की घोषणा की गई है, जो महर्षि वाल्मीकि जी के परगट दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दिन 16 अक्टूबर को शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

16 अक्टूबर (बुधवार): लक्ष्मी पूजा के अवसर पर त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
17 अक्टूबर (गुरुवार): कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश में महर्षि बाल्मीकि जयंती या खाटी बीहू के अवसर पर बैंकों की छुट्टी होगी।
31 अक्टूबर (बुधवार): दिवाली के त्योहार पर सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।

विशेष जानकारी
दशहरा के अवसर पर त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में 10 से 13 अक्टूबर तक लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे, जबकि सिक्किम में 11 से 14 अक्टूबर तक लंबा वीकेंड रहेगा।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News