SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन बंद रहेगा UPI, नहीं होगा लेनदेन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 07:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं और UPI के जरिए भुगतान करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। SBI ने जानकारी दी है कि 4 सितंबर 2026 को उसकी UPI सेवाएं कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। बैंक के मुताबिक, यह रुकावट निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण होगी।

SBI ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि 4 सितंबर की रात 12:30 बजे से 1:15 बजे तक UPI सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। यानी इस 45 मिनट की अवधि में ग्राहक सामान्य UPI के जरिए भुगतान या पैसे का लेनदेन नहीं कर पाएंगे। बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे इस निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने डिजिटल लेनदेन की योजना बनाएं।

इमरजेंसी में क्या होगा विकल्प?

UPI सेवा बंद रहने के दौरान अगर किसी ग्राहक को छोटे अमाउंट का तत्काल भुगतान करना पड़ता है, तो UPI Lite एक विकल्प हो सकता है। SBI के अनुसार, UPI Lite से किए जाने वाले छोटे लेनदेन के लिए हर बार UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती। SBI ने UPI Lite के लिए प्रति लेनदेन 1,000 रुपये तक की सीमा बताई है, जबकि UPI Lite में अधिकतम 5,000 रुपये का बैलेंस रखा जा सकता है।

SBI UPI की ट्रांजेक्शन लिमिट कितनी है?

SBI ने UPI लेनदेन के लिए अलग-अलग सीमाएं तय की हैं। बैंक के अनुसार, P2P यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किए जाने वाले लेनदेन के लिए रोजाना अधिकतम 20 ट्रांजेक्शन की अनुमति है। वहीं, P2M यानी व्यक्ति से व्यापारी को किए जाने वाले भुगतान लागू दैनिक UPI लेनदेन सीमा के तहत आते हैं। सामान्य UPI लेनदेन की सीमा 1 लाख रुपये तक है। P2P और P2M लेनदेन की संयुक्त दैनिक सीमा भी 1 लाख रुपये निर्धारित है।

हालांकि, कुछ विशेष श्रेणियों में यह सीमा अधिक है। बीमा और पूंजी बाजार से जुड़े लेनदेन के लिए 2 लाख रुपये तक, जबकि IPO (ASBA), Retail Direct Scheme (RDS), टैक्स भुगतान, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े भुगतान के लिए 5 लाख रुपये तक की UPI सीमा हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News