भीषण सड़क हादसा: स्कूल से घर लौट रही 4 सगी बहनों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 04:05 PM (IST)

चेन्नई: तमिलनाडु में नमक्कल जिले के एक गांव में स्कूल से घर लौटते समय एक दुखद सड़क हादसे में चार बहनों की मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार को तिरुचेंगोडे तालुक के कोन्नैयार गांव में हुआ। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने शुक्रवार को छात्राओं की मौत पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवारों को तीन-तीन लाख रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की। 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सुबिथा (19) अपनी तीन बहनों को घर वापस लाने के लिए टू-व्हीलर से स्कूल गई थी। घर लौटते समय, टू-व्हीलर की टक्कर एक स्कूल वैन से हो गई, जिससे निवेथा (17), धनुश्री (13) और अभिनया (12) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुबिथा की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। 

विजय ने चारों बहनों की दुखद मौत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया और मुख्यमंत्री राहत कोष से उनके परिवार को तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News