सार्वजनिक शौचालय के अंदर मजदूर की हत्या, आरोपियों ने शव को पास के नाले में फेंका

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 01:56 AM (IST)

ठाणेः ठाणे के कपूरबावड़ी इलाके में नगर निकाय द्वारा संचालित एक सार्वजनिक शौचालय के अंदर एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी रमन मिश्रा (जो शौचालय सुविधा के ठेकेदार का भाई है) और उसके दोस्त प्रह्लाद गौड़ ने राजू गुजराती (40) के शव को पास के नाले में छिपाने की कोशिश की। 

उन्होंने कहा, "रविवार देर रात रमन और गौड़ के साथ हुई बहस के दौरान राजू की हत्या कर दी गई। उन्होंने उसका सिर दीवार पर दे मारा और फर्श की टाइल से उस पर वार किया। राजू की मौत के बाद, आरोपियों ने उसके शव को नाले में फेंक दिया और शव को सीमेंट की बोरियों, कचरे आदि से ढक दिया।" 

शव बरामद होने के बाद, रमन और गौड़ के खिलाफ हत्या और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ekta

Related News