अश्लील वीडियो आरोपी को जमानत मिलने के खिलाफ महिलाओंं का प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2017 - 03:20 PM (IST)

श्रीनगर : लद्दाख क्षेत्र के कारगिल जिला में विभिन्न स्कूली छात्राओंं सहित सैंकडों महिलाओं ने अश्लील वीडियो के आरोपी को जमानत मिलने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कारगिल में अनैतिक गतिविधियोंं और बदनाम मूल्यों में वृद्धि के मद्देनजर जैनबिया महिला कल्याण समाज, इमाम खोमानी मेमोरियल ट्रस्ट ने आज बडे पैमाने पर प्रदर्शन किया। बस स्टैंंड से प्रदर्शन शुरु हुआ जो मुख्य बाजार से गुजरते हुए हुसैनी पार्क के पास समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों के हाथों में बैनर थे जिसपर महिला शोषण के खिलाफ नारे लिखे गए थे। हाल ही में कारगिल जिला में अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद प्रदर्शन का आयोजन किया गया। हालांकि, दोनो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और बाद में अदालत ने उनको जमानत पर रिहा कर दिया। इस अवसर पर फातीमा बानो ने पत्रकारों को बताया कि समाज, पुलिस और प्रशासन को महिला का सम्मान करना चाहिए और हम हमारे समाज में महिलाओंं के साथ किसी भी तरह के शोषण को बर्दाश्त नही करेंगे। साथ ही मानव संंस्कृति के खिलाफ इस तरह के वीडियो से अनैतिकता को बढ़ावा मिलता है और यह इस्लामिक मूल्यों के खिलाफ भी हैं।


हुसैनी पाक में हजीजा खतीजा सालेही, प्रिंसिपल जामिया फातीमा जेहरे ने वीडियो की निंदा की जो समाज में वायरल हो गया। उन्होंने अदालत द्वारा जारी जमानत पर उनका असंतोष व्यक्त किया। नजमा बानो, प्रिंसिपल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल कारगिल ने भी कहा कि कारगिल के लोगों को इस तरह की अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। हाजी जेहरी यूसुफी के अलावा कुछ शिक्षकों ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। बता दें कि कारगिल में अश्लील एम.एम.सी. और कुछ फोटो जिसमें यौन सामग्री शामिल थी वायरल होने पर गर्म बहस के बाद प्रदर्शन का आयोजन किया गया। गत 5 अगस्त को जैनबिया महिला कल्याण समाज ने पुलिस स्टेशन कारगिल में आरोपी के खिलाफ धारा 377 आर.पी.सी. के तहत एफ.आई.आर. नंबर 38/2017 दर्ज कराया था। उन्होने शिकायत की थी कि वीडियो कारगिल के समाज के खिलाफ है और क्षेत्र के नैतिक  स्तर को भी बदनाम किया गया है।


मामले को गंभीरता से लेते हुए एस.एस.पी. कारगिल टी. ग्यालपो ने डी.एस.पी. इस्तियाक अहमद कचु (के.पी.एस.) के नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया। इसी दिन आरोपी का पता लगाने के लिए दल को कश्मीर रवाना किया गया। गांदरबल जिला में सी.डी.आर. विवरण की मदद से जांच के बाद दोनो आरोपियों को 6 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। बाद में 19 अगस्त को अदालत ने दोनो आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News