पढ़ाते-पढ़ाते प्रोफेसर ने सबके सामने छात्रा को किया प्रपोज, फिर चली चप्पल, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 05:05 PM (IST)

नेशनल डेस्कः बेंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां क्लासरूम के अंदर प्रोफेसर द्वारा छात्रा को प्रपोज करने के आरोप ने विवाद खड़ा कर दिया। इस घटना के बाद छात्रा के विरोध और छात्रों के आक्रोश ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जिससे कॉलेज परिसर में हंगामा मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर लेक्चर दे रहे थे, तभी उन्होंने अचानक एक छात्रा को प्रपोज कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना से छात्रा असहज हो गई और उसने तुरंत इसका विरोध जताया। कुछ ही देर में यह बात अन्य छात्रों तक पहुंच गई, जिसके बाद उन्होंने छात्रा का समर्थन किया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई और माहौल गरमाने लगा।

<

>

आरोप है कि गुस्साए छात्रों ने प्रोफेसर के साथ मारपीट की, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल, मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News