नशे की हालत में लड़खड़ाते और गिरते दिखे 2 युवक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 12:37 AM (IST)
नेशनल डेस्क : राजस्थान के श्रीगंगानगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक कथित तौर पर नशे की हालत में सड़क किनारे बेसुध दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों युवक ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे हैं और लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘DesiEsco’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों युवक सड़क किनारे गिरते-पड़ते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों नशे की हालत में थे।
Another case of "Zombie" drug. Video is from Sri ganganagar. pic.twitter.com/A39eRtGdbQ
— DesiEsco🇮🇳 (@DesiEsco7) August 9, 2026
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
