छात्रों पर हमले का आदेश किसने दिया, अमित शाह जवाब दें: राहुल गांधी

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 06:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क : झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग करना गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर छात्रों पर हमला करने का आदेश किसने दिया और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

राहुल गांधी ने झारखंड सरकार से भी छात्रों की बात सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को समझने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की जरूरत है, न कि उनके खिलाफ बल प्रयोग करने की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए। छात्रों पर कथित पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों पर कथित बल प्रयोग और पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी ने इस पूरे मामले की जिम्मेदारी तय करने और छात्रों की बात सुनने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News