प्रियंका गांधी को करना पड़ा सेकंड क्लास में सफर, रेलमंत्री भी नहीं दिला पाए फ‌र्स्ट क्लास

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2017 - 02:24 PM (IST)

देहरादूनः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी को मजबूरन देहरादून-नई दिल्ली एक्सप्रेस के एसी सेकेंड क्लास में सफर करना पड़ा। रेल मंत्री पियूष गोयल भी प्रियंका को एसी फ‌र्स्ट क्लास की टिकट नहीं दिला पाए। शनिवार को प्रिंयका को देहरादून से नई दिल्ली जाना था।

रेलमंत्री कार्यालय से मुरादाबाद रेल मंडल प्रशासन को आदेश दिया गया कि प्रियंका गांधी देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली 12206 एसी एक्सप्रेस के एसी फ‌र्स्ट में सफर करेंगी। उनका टिकट वेटिंग में है। उन्हें वीआइपी कोटे में बर्थ उपलब्ध कराई जाए। रेलमंत्री कार्यालय ने मुरादाबाद रेल मंडल से प्रिंयका के लिए चार बर्थ उपलब्ध कराने के आदेश दिए जबकि इसी ट्रेन में सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति ने भी एसी फ‌र्स्ट में चार बर्थ वीआइपी कोटे में मांगी थी।

मुरादाबाद रेल मंडल के पास एसी फ‌र्स्ट में चार बर्थ ही वीआइपी कोटे में हैं। रेलवे के नियमानुसार न्यायमूर्ति को सबसे पहले वीआइपी कोटे में बर्थ उपलब्ध कराई जाती है। एेसे में अधिकारी पशोपश में फंस गए कि बिना नियम तोड़े कैसे इससे निपटा जाए। आखिरकार अधिकारियों ने प्रियंका से बात की और उन्हें समझाकर एसी सेकंड में वीआइपी कोटे में बर्थ उपलब्ध कराई गई और वे नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News