हाथरस: कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं पर बरसीं पुलिस की लाठियां तो ऐसे ढाल बनी प्रियंका गांधी, VIDEO

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2020 - 10:59 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस नेताओं के, कथित गैंगरेप घटना की पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए शनिवार को हाथरस जाने के दौरान यहां डीएनडी पुल पर पार्टी कार्यकर्त्ता ‘बेकाबू' हो गए और पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस की कार्रवाई व धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्त्ताओं को चोटें आई है वहीं कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। कार्यकर्त्ताओं और पुलिस की आपसी झड़प को देखते हुए प्रियंका गांधी आगे आईं और पुलिस से कार्यकर्त्ता को छुड़ाया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

 

वीडियो में दिख रहा है कि डीएनडी फ्लाईओवर पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात थी, इसी दौरान कुछ कार्यकर्त्ता पुलिस बैरीकेड को पारकर आगे जाने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए एक कार्यकर्त्ता को पकड़ लिया और लाठिया बरसानी शुरू कर दीं। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को पिटता देख प्रियंका गांधी वहां पहुंचीं और आगे बढ़कर उस कार्यकर्त्ता को पुलिस से बचाया। वहीं इस धक्का-मुक्की पर अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया कि कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पांच लोगों को हाथरस जाने की इजाजत दी गई थी। उनकी सुरक्षा में लगी गाड़ियां भी उनके साथ थीं।

PunjabKesari

डीएनडी पर हुए लाठीचार्ज के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व नेता पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को तोड़कर राहुल गांधी के साथ आगे जाना चाह रहे थे। नियमों के अनुसार पुलिस ने उन्हें रोका जिस पर उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मुकद्दमा भी दर्ज हो रहा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News