सोशल मीडिया पर फिर छाई प्रिया प्रकाश, आंखों से खेलती आई नजर

punjabkesari.in Friday, Apr 13, 2018 - 02:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: करोड़ों युवाओं के दिल पर राज करने वाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी आंखों से ​खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। देखते ही देखते इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। PunjabKesari

प्रिया प्रकाश का यह नया वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज पर डाला गया है। जिसमें वे अपने को-स्टार के साथ आंखों से के इशारे कर रही हैं। यह वीडियो उनकी पहली फिल्म ओरू अदार लव के प्रमोशन के दौरान का बताया जा रहा है। बता दें कि प्रिया उस वक्त सुर्खियों में आईं थी जब वैलेनटाइन्स डे से महज दो दिन पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उनकी अदाओं ने कई लोगों को उनका दीवाना बना दिया था। वह कुछ ही दिनों में इतनी फेमस हो गई थी कि उन्हें बॉलीवुड से भी कई ऑफर आए। इंस्टाग्राम एकाउंट पर प्रिया के फॉलोअर्स की संख्या 54 लाख से ज्यादा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News