Petrol and Diesel Hike: महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, फिर बढ़े दाम – कई शहरों में झटका

punjabkesari.in Wednesday, Apr 16, 2025 - 10:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क: एक तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी हुई हैं, लेकिन दूसरी ओर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत नहीं दिख रही। बुधवार सुबह 6 बजे जारी हुए नए रेट्स में कई शहरों में तेल महंगा हुआ है, खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में। जबकि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में दाम स्थिर बने हुए हैं।

कहां-कहां बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा):
पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर (6 पैसे की बढ़ोतरी)
डीजल: ₹87.89 प्रति लीटर (8 पैसे की बढ़त)

गाजियाबाद:
पेट्रोल: ₹94.70 प्रति लीटर (12 पैसे की बढ़ोतरी)
डीजल: ₹87.81 प्रति लीटर (14 पैसे महंगा)

पटना:
पेट्रोल: ₹106.11 प्रति लीटर (64 पैसे की उछाल)
डीजल: ₹92.92 प्रति लीटर (60 पैसे की बढ़त)

 कच्‍चे तेल की कीमतें क्या कहती हैं?
ब्रेंट क्रूड: $64.75 प्रति बैरल

WTI (डब्ल्यूटीआई): $61.41 प्रति बैरल
यानि, ग्लोबल स्तर पर तेल की कीमतों में तेज़ी नहीं है, लेकिन घरेलू बाजार में करों और शुल्कों की वजह से कीमतें बढ़ रही हैं।

महानगरों में क्या है ताजा कीमतें?
दिल्ली:

पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62

मुंबई:
पेट्रोल ₹103.44 | डीजल ₹89.97

चेन्नई:
पेट्रोल ₹100.76 | डीजल ₹92.35

कोलकाता:
पेट्रोल ₹104.95 | डीजल ₹91.76

हर सुबह तय होते हैं नए रेट
भारत में हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए दाम लागू होते हैं। इन कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, वैट, डीलर कमीशन और अन्य टैक्स जोड़ने के बाद ही उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाला रेट तय होता है। यही वजह है कि कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद जनता को राहत नहीं मिल पाती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News