राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया ''उद्यान उत्सव 2024'' का उद्घाटन, इस दिन से शुरू होगी आम नागरिकों की एंट्री

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2024 - 03:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान भवन के मुख्य आर्कषण केंद्रों में से एक है। इसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। इस गार्डन में लगे रंग- बिरंगे फूल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इसे प्रतिवर्ष आम जनता के लिए खोला जाता है।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को इस 'उद्यान उत्सव 2024' का उद्घाटन करने वाली है और शुक्रवार से इसे जनता के लिए खोला जाएगा। इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन द्वारा दी गई है। 15 एकड़ में फैले इस प्रसिद्ध उद्यान में इस बार फूलों की 85 से अधिक प्रजातियों के अलावा एक पुष्प घड़ी और एक ‘सेल्फी पॉइंट' भी होगा।

PunjabKesari

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (1 फरवरी, 2024) उद्यान उत्सव-1- 2024 की शोभा बढ़ाई।'' इसमें कहा गया कि उद्यान उत्सव-1 के तहत अमृत उद्यान दो फरवरी से 31 मार्च, 2024 तक (सोमवार को छोड़कर जो रखरखाव का दिन है) जनता के लिए खुला रहेगा। पहली बार, अमृत उद्यान में आने वाले आगंतुकों के लिए 18 किस्मों के 42,000 ट्यूलिप वाला एक थीम गार्डन विकसित किया गया है।

इसके साथ ही 225 साल पुराना शीशम का पेड़ और बोनसाई उद्यान (300 से अधिक बोनसाई, जिनमें से कई दशकों पुराने हैं) आगंतुकों के लिए प्रमुख आकर्षणों में से हैं। बयान में कहा गया, "बुकिंग ऑनलाइन और साथ ही गेट नंबर 35 के बाहर स्थित स्वयं-सेवा कियोस्क के माध्यम से की जा सकती है। स्लॉट की बुकिंग मुफ्त है।" 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News