प्रधान को ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने का विश्वास

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 12:55 AM (IST)

भुवनेश्वर: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को विश्वास जताया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों के बाद ओडिशा में सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि राज्य ‘बड़े बदलाव’ की तरफ बढ़ रहा है। प्रधान ने यहां एक कार्यक्रम में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा, ‘भाजपा ओडिशा में सरकार बनाएगी और राज्य में लोकसभा की अधिक संख्या में सीटें जीतेगी। यहां लोगों ने पार्टी की जीत देखने का मन बना लिया है।’ 

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बारे में पूछे जाने पर प्रधान ने कहा कि ओडिशा में बीजद सरकार की जनहित में ईंधन पर कर में कटौती की ‘नैतिक जिम्मेदारी’ है। इस बीच, बीजद सांसद सौम्य रंजन पटनायक ने कहा कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने का प्रधान का दावा दिवा स्वप्न से कम नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News