''तुम शिव भजन नहीं सुन सकते और हम पूरी फिल्म देखें'' साध्वी का आमिर खान पर हमला, कहा- लाल सिंह चड्ढा देखने की बजाय भिखारी रणवीर को चड्डी डोनेट करें

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 12:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा इन दिनों खूब सुर्खियों में है। दरअसल, सोशल मीडिया पर  फिल्म लाल सिंह चड्ढा  को नेटिजन्स की तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए VHP नेता साध्वी प्राची ने भी इस फिल्म को बायकाट करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

साध्वी प्राची ने अपने एक ट्वीट में फरमानी नाज का जिक्र करते हुए लिखा- फरमानी नाज ने जब भोलेबाबा पर भजन गाया तो फतवा जारी हो गया। आमिर-करीना चाहते हैं कि हिंदू उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा देखें। तुम एक भजन नहीं सुन सकते और हम पूरी फिल्म देखेंगे। ये नही चल सकता है। लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार करो।

इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि लाल सिंह चड्ढा देखने की बजाय एक चड्डी लेकर रणवीर भिखारी को डोनेट करे। बॉलीवुड इतने नीच स्तर पर आ गया है। इनकी फिल्में देखना बंद कीजिए। 

 गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। इसके विरोध में इंदौर में भी लोगों ने उनके लिए कपड़े इकट्ठा करना शुरू किया था।
 
गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड स्टार टॉम हैंक्स की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रीमेक है। इसमें करीना कपूर खान और नागा चैतन्य मुख्य भूमिका में हैं। पहले यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली थी  और अब यह 11 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ के साथ रिलीज होगी।

वहीं दूसरी तरफ,  फिल्म के बायकॉट की खबरों के बीच आमिर खान ने फैंस से अनुरोध किया था जब लोग बॉलीवुड और लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार करने की बात करते हैं तो मुझे बहुत दुख होता है। खासकर तब जब लोग मेरी फिल्मों को इस वजह से बायकॉट करने की डिमांड करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं उन लोगों की लिस्ट में शामिल हूँ जो भारत को पसंद नहीं करते हैं। लेकिन यह सच नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोगों ऐसा लगता है। कृपया मेरी फिल्म का बहिष्कार न करें। कृपया मेरी फिल्म देखें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News