₹70,000 सालाना निवेश… मैच्योरिटी पर मिलेगा लगभग ₹18.98 लाख का बड़ा फंड- जानें कौन-सी है ये सरकारी स्कीम?

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 12:10 PM (IST)

नई दिल्ली: अगर आप एक ऐसे सेविंग ऑप्शन की तलाश में हैं जिसमें आपका पैसा सुरक्षित रहे और लंबे समय में आपको एक अच्छा फंड तैयार करके दें, तो Public Provident Fund (PPF) आपके लिए बेहतर स्कीम है। यह भारत सरकार की एक लॉन्ग टर्म सेविंग स्कीम है, जिसमें जोखिम लगभग न के बराबर होता है और रिटर्न भी तय नियमों के आधार पर मिलता है।

कैसे काम करता है PPF में निवेश, जानें डिटेल
PPF खाते में आप हर साल में कम से कम ₹500 और ज्यादा से ज्यादा ₹1.5 लाख तक निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश आप एकमुश्त या छोटे-छोटे हिस्सों में (मासिक/वार्षिक) कर सकते हैं। इस समय इस योजना पर लगभग 7.1% वार्षिक ब्याज दर मिल रही है, हालांकि सरकार इसे समय-समय पर बदलती रहती है।

15 साल में कैसे बनेगा ₹18,98,498 का फंड
PPF की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। अगर कोई निवेशक हर साल लगातार ₹70,000 जमा करता है, तो 15 साल बाद उसका कुल निवेश ₹10.5 लाख होगा। 7.1% ब्याज दर के हिसाब से अनुमानित रिटर्न देखें...
कुल निवेश: ₹10,50,000
अनुमानित ब्याज7.1% ब्याज दर के हिसाब से : ₹8,48,498
कुल मैच्योरिटी राशि: लगभग ₹18,98,498। इसका मतलब है कि लंबी अवधि में आपका पैसा लगभग दोगुना से भी ज्यादा हो सकता है।

टैक्स और अन्य फायदे
PPF को टैक्स सेविंग के लिए भी बेहतर विकल्प माना जाता है। इसमें निवेश पर Income Tax Act की धारा 80C के तहत छूट मिलती है। साथ ही, इसमें मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट भी टैक्स फ्री होता है।

कैसे खोले अकाउंट
PPF अकाउंट आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोल सकते हैं। नियम के अनुसार, एक व्यक्ति के नाम पर सिर्फ एक ही PPF अकाउंट हो सकता है।
-3 से 6 साल के बीच लोन की सुविधा मिलती है।
-7वें साल के बाद आंशिक निकासी संभव है।
-महीने की 5 तारीख से पहले जमा करने पर ज्यादा ब्याज का लाभ मिलता है।
-मैच्योरिटी के बाद इसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News