पुलिसकर्मी ने दिखाया ऐसा हौसला, किसान को कंधों पर उठा चला 2 किमी, बचाई जान

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 12:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तेलंगाना में एक पुलिसकर्मी ने एक परेशान किसान के बचाव में सामने आ कर उसकी जान को बचा लिया है। दरअसल, किसान ने अपनी परेशानी के चलते आत्महत्या के प्रयास में कीटनाशक खा लिया था जिसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे अपने कंधों पर 2 किमी तक ले गया, जिससे उसकी जान बच गई।

यह घटना करीमनगर के वीणावंका मंडल के बेतिगल गांव में हुई। बताया जा रहा है कि घरेलू झगड़े के बाद एक किसान ने अपने खेत में कीटनाशक पी लिया था। आसपास के किसानों ने उसकी स्थिति देखी और आपातकालीन सेवाओं को सूचित कर दिया। जयपाल ने तुरंत संकटपूर्ण कॉल का जवाब दिया और किसान को अपने खेत में बेहोश पाया।

जयपाल ने बिना किसी हिचकिचाहट के उसे अपने कंधों पर उठा लिया और खेतों की मेड़ पर दो किलोमीटर तक ले गया। जयपाल की त्वरित कार्रवाई और दृढ़ संकल्प के कारण, किसान को सुरक्षित रूप से जम्मीकुंटा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे समय पर चिकित्सा सहायता मिली और उसकी जान बच गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Recommended News

Related News