दक्षिण कश्मीर में लापता हरियाणा का युवक जम्मू में मिला,  पुलिस ने यूजर्स को कहा-थैंक्स

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 04:27 PM (IST)

 श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हरियाणा का एक पर्यटक लापता हो गया था उसकी जानकारी पुलिस को मिल गई है। अनंतनाग पुलिस ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी कि युवक जम्मू शहर में। आप सभी के सहयोग और मदद के लिए शुक्रिया।  जानकारी के अनुसार हरियाणा का एक पर्यटक दक्षिण कश्मीर से लापता हो गया था। पुलिस ने बताया कि पर्यटक नशे का आदी था। पुलिस के अनुसार, पर्यटक का नाम राहुल बसन है, जो हरियाणा-दिल्ली सीमांत जिला सोनीपत के कुण्डली का रहने वाला है। वह अनंतनाग जिले के मट्टन मंदिर से लापता है। राहुल फरीदाबाद से 14 दूसरे लोगों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ अन्य स्थानों पर घूमने के लिए आया था। उसके साथ आए सदस्यों ने बताया कि सभी मट्टन मंदिर में माथा टेकने के लिए गए हुए थे। इसके बाद उन्हें दोपहर को अन्य मंदिर के लिए जाना थाए लेकिन जैसे ही वह सब बाहर आए तो राहुल गायब था।


ढूंढने पर जब वह नहीं मिला तो इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। कुछ दिन पहले पत्थरबाजों के हमले में चेन्नई के पर्यटक की मौत के बाद हरियाणा के पर्यटक के लापता होने से सैलानी सकते में हैं।  बता दें कि पुलिस ने युवक को ढूंढने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर आज सुबह लिखा कि हरियाणा के कुंडली बॉर्डर निवासी राहुल बसन पुत्र भरत भूषण अनंतनाग जिले के मट्टन से लापता हो गया। उसके बारे में कोई भी जानकारी हो तो इन नंबरों 9596777669ए 9419051940ए 01932222870 पर संपर्क कर सकते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News