इतिहासकार रामचंद्र गुहा को पुलिस ने हिरासत में लिया, CAA का कर रहे थे विरोध

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 08:36 PM (IST)

बेंगलुरुः कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जानमोने इतिहासकार रामचंद्र गुहा समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस ने गुहा को उस समय हिरासत में लिया जब वह एक इलेक्ट्रोनिक मीडिया से बात कर रहे थे और सीएए को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे थे। इस दौरान गुहा महात्मा गांधी का पोस्टर लिये हुए थे। इस बीच, मैसरु, बेंगलुरु, तुमाकुरु, बेल्लारी, कलाबुर्गी, मेंगलुरु समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में सीएए के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया।

पुलिस की तरफ से राज्य के विभिन्न हिस्सों में निषेधात्मक आदेश जारी किये जाने के बावजूद सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य के लोगों से प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की हिंसा नहीं करने की अपील की है। येदियुरप्पा ने आज सुबह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुहा को हिरासत में लिये जाने की निंदा की है। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘यह सरकार छात्रों से डर गई। यह सरकार भारत के एक जानेमाने इतिहासकर के सीएए और एनआरसी पर मीडिया से बातचीत करने और गांधीजी का पोस्टर लेने से डर गई।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं रामचंद्र गुहा को हिरासत में लिये जाने की निंदा करता हूं। मैं हिरासत में लिये गये सभी लोगों के साथ पूर्ण एकजुटता व्यक्त करती हूं।''

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News