PNB Account Closed: PNB ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट: 15 अप्रैल तक निपटा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा बैंक खाता
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 08:37 AM (IST)
PNB Account Closed: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। अगर आपका भी PNB में खाता है और आपने लंबे समय से उससे कोई लेनदेन नहीं किया है, तो सावधान हो जाइए। बैंक ने साफ कर दिया है कि 16 अप्रैल 2026 से ऐसे निष्क्रिय खातों Inactive Sccount को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
पंजाब नेशनल बैंक ने सोशल मीडिया और आधिकारिक नोटिस के जरिए अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है। बैंक उन खातों पर ताला लगाने जा रहा है जो पिछले 3 साल से निष्क्रिय (Inoperative) पड़े हैं।
किन खातों पर गिरेगी गाज?
-
जिन खातों में पिछले 3 वर्षों से कोई डेबिट या क्रेडिट ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है।
-
जिन खातों में बैलेंस 'शून्य' (Zero) है।
-
ऐसे खाते जिनसे कोई सरकारी सब्सिडी या स्कीम लिंक नहीं है।
Important Alert regarding Inoperative Accounts - please take note.#PublicNotice #Information #Alert #Banking #PNB #KYC pic.twitter.com/ieZwUgO07c
— Punjab National Bank (@pnbindia) March 18, 2026
15 अप्रैल है आखिरी मौका (Deadline)
बैंक ने इन खातों को बचाने के लिए 15 अप्रैल 2026 की डेडलाइन तय की है। अगर आप इस तारीख तक अपना खाता अपडेट नहीं कराते हैं, तो 16 अप्रैल को बैंक बिना किसी और सूचना के आपका अकाउंट डिएक्टिवेट कर देगा।
खाता दोबारा एक्टिव करने का तरीका (Process)
अपने बंद होने वाले खाते को बचाना बहुत आसान है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- अपनी नजदीकी PNB शाखा (Home Branch) पर विजिट करें।
- वहां जाकर अपना KYC (Know Your Customer) फॉर्म भरें।
दस्तावेज जमा करें: अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाएं। केवाईसी अपडेट होने के बाद खाते में कम से कम एक छोटा ट्रांजैक्शन (पैसे जमा करना या निकालना) जरूर करें।
बैंक क्यों ले रहा है इतना बड़ा फैसला?
अक्सर खाली पड़े या निष्क्रिय खातों का इस्तेमाल धोखाधड़ी (Fraud) और साइबर क्राइम के लिए किया जाता है। बैंक का कहना है कि इन खातों को बंद करने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा को पुख्ता करना और रिस्क को कम करना है। जीरो बैलेंस वाले निष्क्रिय खातों की निगरानी करना बैंक के लिए सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है।
