Bank Holiday August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI हॉलिडे कैलेंडर में कब और कहां होगी छुट्टी?

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 02:58 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अगर आपको अगस्त 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले से अपने प्लान बना लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, साप्‍ताहिक अवकाश और कुछ प्रमुख त्‍योहारों और दिवसों के चलते बैंक अलग-अलग राज्यों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक जाकर चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट या अन्य जरूरी काम हैं तो पहले इन छुट्टियों पर एक नजर डाल लें। इन छुट्टियों का असर सरकारी और निजी, दोनों तरह के बैंकों की शाखाओं पर पड़ेगा। 

अगस्त 2026 में बैंक अवकाश

  • 2 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 4 अगस्त: केर पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद
  • 8 अगस्त (दूसरा शनिवार): देशभर में बैंक अवकाश
  • 9 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 13 अगस्त: पैट्रियट्स डे के अवसर पर इंफाल में बैंक बंद
  • 15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस के कारण देशभर में बैंक अवकाश
  • 16 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 19 अगस्त: महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती पर अगरतला में बैंक बंद
  • 22 अगस्त (चौथा शनिवार): देशभर में बैंक अवकाश
  • 23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 25 अगस्त: मिलाद-उन-नबी/पहला ओणम के अवसर पर कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद
  • 26 अगस्त: ईद-ए-मिलाद और तिरुवोनम के कारण दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल, बेंगलुरु सहित कई शहरों में बैंक अवकाश
  • 28 अगस्त: रक्षाबंधन और श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद
  • 30 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश 

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं के लिए परेशानी नहीं होगी। एटीएम से नकदी निकासी और जमा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस (IMPS) और एनईएफटी (NEFT) जैसी ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News