तीन अमेरिकी लॉ फर्मों ने HDFC बैंक के खिलाफ शुरू की जांच, 5 दिन में 10% टूटे शेयर, चिंता में निवेशक

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 12:05 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः अमेरिका की तीन लॉ फर्मों ने HDFC बैंक के खिलाफ संभावित फेडरल सिक्योरिटीज कानूनों के उल्लंघन की जांच शुरू करने की घोषणा की है। इस खबर के बाद शुक्रवार को बैंक के शेयर में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। तिमाही नतीजों के बाद पिछले पांच कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 10% तक गिर चुका है। शेयरों में आई गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई।

क्या है मामला 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जांच उस कथित 45 करोड़ रुपए के भुगतान से जुड़ी है, जो महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) को किया गया था। आरोप है कि बड़े डिपॉजिट हासिल करने के लिए दी जाने वाली अतिरिक्त ब्याज राशि को कथित तौर पर मार्केटिंग खर्च के रूप में दर्ज किया गया और चार स्थानीय वेंडरों के जरिए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान पर खर्च दिखाया गया।

हालांकि, अमेरिकी लॉ फर्मों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मामला सामूहिक मुकदमे तक पहुंचेगा या नहीं। फिलहाल वे उन निवेशकों से जानकारी जुटा रही हैं, जिन्हें बैंक के शेयरों में गिरावट से नुकसान हुआ है।

HDFC ने आरोपों को किया खारिज 

वहीं, HDFC बैंक ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। बैंक का कहना है कि उसके सभी लेनदेन तय नियमों और मजबूत आंतरिक नियंत्रण प्रणाली के तहत किए जाते हैं तथा किसी भी तरह की अनियमितता के आरोप तथ्यहीन हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News