PM मोदी कल देशभर के सभी मुख्यमंत्रियों से मीटिंग करेंगे, अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 07:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते दुनिया भर में तनाव और अनिश्चितता बढ़ रही है। भारत में भी लोगों के बीच चिंता का माहौल बन गया है। इसी बीच एक अहम कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम मुख्यमंत्रियों के साथ बड़ी बैठक करने जा रहे हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी अहम चर्चा

यह बैठक शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसमें सभी राज्यों के साथ मिलकर मौजूदा हालात की समीक्षा की जाएगी। बैठक का मुख्य मकसद ‘टीम इंडिया’ की भावना के तहत केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाना है, ताकि किसी भी संकट का मिलकर सामना किया जा सके।

चुनाव वाले राज्य बैठक से बाहर

जानकारी के अनुसार, जिन राज्यों में चुनाव चल रहे हैं, उन्हें इस बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा क्योंकि वहां आचार संहिता लागू है। हालांकि, उन राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ अलग से कैबिनेट सचिवालय के माध्यम से बैठक की जाएगी।

तेल-गैस सप्लाई पर सरकार की खास नजर

हाल ही में संसद में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया था कि देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने ‘मेड इन इंडिया’ जहाजों और बेहतर स्टोरेज सिस्टम के जरिए सप्लाई मजबूत करने का प्लान भी बताया था।

जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती

प्रधानमंत्री ने राज्यों को साफ निर्देश दिए हैं कि जरूरी चीजों की लगातार निगरानी की जाए। अगर कहीं जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत मिले, तो तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि संकट के समय आम जनता को महंगाई से बचाना सरकार की प्राथमिकता है।

अर्थव्यवस्था मजबूत, घबराने की जरूरत नहीं

पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और इस तरह के वैश्विक संकट से निपटने में सक्षम है। इसके लिए सरकार ने एक ‘इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप’ भी बनाया है, जो हालात पर नजर रखे हुए है। साथ ही एलपीजी के साथ-साथ PNG के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की योजना पर भी काम हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News